न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे पर चयन ना होने पर छलका इन खिलाड़ियों का दर्द

By रितिका कमठान | Nov 01, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्वकप 2022 के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो चुका है। मगर कई खिलाड़ियों का इन सीरीज के लिए टीम में चयन नहीं हुआ है, जिसके बाद उनका दुख भी सामने आया है। कई युवा खिलाड़ी टीम में जगह ना बना पाने के कारण दुखी हुए है।

ड्रॉप हुए खिलाड़ियों ने साझा किया अपना दर्द

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में चयनित ना होने पर काफी निराश है, जिसको उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि साईं बाबा आप सब कुछ देख रहें होंगे। उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

उमेश यादव ने अपनी स्टोरी पर लिखा, हो सकता है आम मुझे बेवकूफ बनाएं, लेकिन ध्यान रखिए भगवान आपको देख रहा है। नितीश राणा ने स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा HOPE : Hold on, pain ends. वहीं रवि बिश्नोई ने लिखा की वापसी हमेशा झटके से अधिक मजबूत होती है।

बता दें कि रवि बिश्नोई वही खिलाड़ी हैं जो काफी समय से भारत की टी20 टीम का हिस्सा रहे है। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लिया था और आठ रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि भारत को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बिश्नोई को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी ड्रॉप किया गया है। बता दें कि रवि बिश्नोई भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके है। उनका बेस्ट 16 रन पर चार विकेट रहा है।

न्यूजीलैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक। 

न्यूजीलैंड में एकदिवसीय मुकाबलों की टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक। 

बांग्लादेश में एकदिवसीय मुकाबलों की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और यश दयाल। बांग्लादेश में टेस्ट श्रृंखला की टीम: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन , रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा