पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- रिक्शा और टैक्सी चालकों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

मुंबई। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को मांग की कि महाराष्ट्र सरकार को वैध परमिट वाले रिक्शा और टैक्सी चालकों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में चव्हाण ने कहा कि राज्य में 10.6 लाख रिक्शा चालक और 2.75 लाख टैक्सी चालक हैं। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रिक्शा और टैक्सी चालकों को पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी