निजी बस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को टक्कर मारी, बस में सवार 45 यात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2025

राजस्थान के दौसा जिले में बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे वे पर एक निजी बस ने पहले से आपस में टकराए दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिसमें बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए।

वहीं चार गंभीर घाायलों को जयपुर रेफर किया गया है। कुछ घायलों को उपचार के लिए नोएडा और दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दौसा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लाहड़ी का बास के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सुबह के समय ज्यादातर यात्री हादसे के समय सो रहे थे। बड़ी संख्या में घायलों के एक साथ आने की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त चिकित्सक और स्टाफ भी तैनात किया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता