निजी डेटा सुरक्षा विधेयक संसद में शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में पेश किया जा सकता है : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2021

नयी दिल्ली|  निजी डेटा सुरक्षा विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अभी यह विधेयक संसद की एक समिति के पास है।

इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष पारिस्थितिकी निजी क्षेत्र के लिए अवसरों से है भरा हुआ : इसरो प्रमुख

सूत्रों ने बताया कि समिति विधेयक पर मसौदे रिपोर्ट को मंजूरी देने के लिए 22 नवंबर को फिर से बैठक करेगी। समिति ने सोशल मीडिया क्षेत्र की बड़ी कंपनियों, यथा- ट्विटर और फेसबुक, ई-कॉमर्स कंपनियां और दूरसंचार कंपनियों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ विधेयक पर व्यापक चर्चा की है।

यह विधेयक पिछले साल फरवरी में लोकसभा में पेश किया गया था। बाद में इसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेज दिया गया था, जिसका नेतृत्व भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: भारत ने अफगानिस्तान को तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें