अमेठी में सड़क दुर्घटना में निजी स्कूल शिक्षक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विवेक कुमार शुक्ला के रूप में हुई है जो बघेल में चक भूर गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि घटना सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने उस समय हुई जब शुक्ला कृष्णा नगर स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। टक्कर में शुक्ला के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट

27 दिसंबर को बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा