दिल्ली सरकार का सख्त आदेश, कोई भी प्राइवेट स्कूल बिना पूछे नहीं बढ़ा सकता फीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी निजी स्कूल को कोरोना वायरस बंद के दौरान शुल्क बढ़ाने की अनुमति नहीं है और स्कूल खुलने तक सिर्फ ट्यूशन शुल्क ही वसूला जाए। सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘‘स्कूलों द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के संबंध में हमें कई शिकायतें मिलीं और यातायात शुल्क भी वसूले जा रहे हैं जिसका बंद के दौरान कोई इस्तेमाल तक नहीं हो रहा है। स्कूलों को ट्यूशन शुल्क से ज्यादा वसूलने की इजाजत नहीं है।’’ शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि यातायात शुल्क, सालाना शुल्क या कोई भी अन्य शुल्क बंद के दौरान वसूला नहीं जा सकता है जो कि तीन मई तक जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी स्कूल एक समय पर तीन महीने का शुल्क नहीं वसूल सकते हैं। इस शुल्क को महीने के हिसाब से लिया जाएगा। स्कूलों को अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों समेत सभी कर्मियों को वेतन देने का निर्देश दिया जाता है, वे अपने पैतृक संगठनों से कोष के लिए संपर्क कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि शुल्क जमा हो या नहीं किसी भी छात्र को ऑनलाइन कक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत