ममता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुभेंदु के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के एक वर्ग ने मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ “अपमानजनक और असत्य” टिप्पणी करने को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ शिकायत पर मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, शोवंदेब चट्टोपाध्याय, अरूप विश्वास, इंद्रनील सेन और विधायक निर्मल घोष ने हस्ताक्षर किए हैं तथा महापौर और मंत्री फिरहाद हकीम भी बुधवार को इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मुझे प्रस्ताव मिला है, लेकिन मैंने अभी तक इसकी जांच या स्वीकृति नहीं दी है। मैं इसे सही समय पर पढ़ूंगा और अगर मुझे उचित लगा तो इसे विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेज दूंगा। अगर मुझे शिकायत निराधार लगी तो मैं इसे अस्वीकार भी कर सकता हूं।”

एक अधिकारी ने बताया कि यदि शिकायत स्वीकार कर ली जाती है तो अध्यक्ष शिकायत को विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति के पास भेज देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद समिति अधिकारी को उनका पक्ष रखने के लिये बुला सकती है और यह तय कर सकती है कि उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए या नहीं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद