प्रियंका गांधी का 'मिशन 2022' शुरू, अगस्त तक 200 उम्मीदवार तय करने का लक्ष्य, 50 नेताओं को किया फोन

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर रणनीतियां तैयार की थी लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। 

कांग्रेस महासचिव के निर्धारित किए गए लक्ष्य पर पार्टी ने कामकाज शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अलग-अलग जोन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के 50 नेताओं को फोन करके स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनाव में उनका टिकट पक्का है और वो तैयारी में जुट जाएं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल और प्रियंका गांधी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया 

उन्होंने नेताओं से अपने-अपने इलाकों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए कहा है। इसके साथ ही अधिक-से-अधिक लोगों की मदद करने की भी अपील की है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल