प्रियंका, अखिलेश ने की जयंत चौधरी पर लाठी चार्ज की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

लखनऊ। राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस में लाठी चार्ज किये जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी ने कहा कि यह सरकार की ‘निरंकुशता’ का परिचायक है। चौधरी हाथरस में दलित युवती से कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और उसकी मौत के मामले में पीडि़त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। रालोद के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्‍टर मसूद अहमद ने कहा कि पुलिस ने जयंत चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने घटना के लिए सरकार की निंदा की है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि रालोद और सपा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और जोर-जबर्दस्‍ती पर उतर आए, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करके लिए हल्‍का बल प्रयोग करना पड़ा। रालोद ने लाठी चार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया, जो तत्काल वायरल हो गया। वीडियो में पुलिस जयंत चौधरी समेत कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करती दिख रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो से छेडछाड की गई है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज