अफेयर की अफवाहों के बीच डेट पर साथ दिखे प्रियंका और जोनास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2018

लॉस एंजिलिस। देश - विदेश में अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक एवं अभिनेता निक जोनास के बीच कथित संबंधों की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पहली बार दोनों साथ दिखे हैं। ‘ई! न्यूज ’ के अनुसार दोनों इससे पहले भी काफी समय साथ बिता चुके हैं और ‘मेमोरियल डे’ साप्ताहांत पर उन्हें कई बार साथ में वक्त गुजारते देखा गया है। ‘क्वांटिको ’ की स्टार प्रियंका चोपड़ा और ‘ चेन्स ’ से मशहूर हुए निक जोनास को ‘हॉलीवुड बाउल’ में ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट लाइव इन कंसर्ट’ में देखा गया था, जहां दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचाई थीं।

 

लेकिन हाल में सामने आयी तस्वीरों ने दोनों के बीच अफेयर की खबरों को और हवा दी है। एक तस्वीर में प्रियंका (35) एक कार से उतरती दिख रही हैं और जोनास उनकी कार का दरवाजा खोल रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका जोनास के आगे-आगे चलती हुई दिख रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि मानो दोनों को एक दूसरे का साथ वाकई में अच्छा लग रहा हो। 

प्रमुख खबरें

Congress और CPI(M) बंगाल में भाजपा की मदद कर रहे, टीएमसी मजबूती से लड़ेगी : Mamata Banerjee

Tesla के मालिक Elon Musk अचानक चीन पहुंचे, प्रधानमंत्री Li Qiang से की मुलाकात

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप