By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और केरल के कुछ अन्य पार्टी सांसदों ने छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है।
दुर्ग में रेलवे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया था कि बजरंग दल के एक स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर नन प्रीति मेरी और वंदना फ्रांसिस के साथ सुकमन मंडावी नामक एक तीसरे व्यक्ति को 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ननों पर नारायणपुर की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया था।