यूपी में सक्रिय हुईं प्रियंका, ट्रेन से पहुंचीं ललितपुर, लखनऊ स्टेशन पर कुलियों से पूछा हाल-चाल

By अंकित सिंह | Oct 29, 2021

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव को लेकर कांग्रेस अब सक्रिय हो गई है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी सक्रियता को बढ़ा चुकी हैं। इन सबके बीच प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में ट्रेनों के जरिए यात्रा कर रही हैं। अपनी यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रही हैं। पिछले दिनों वह लखीमपुर गई थीं। उसके बाद बाराबंकी में उन्होंने खेत पर महिला किसानों से मुलाकात भी की थी। इन सबके बीच प्रियंका गांधी लखनऊ से ललितपुर ट्रेन से पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने चारबाग स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। कुलियों ने भी प्रियंका गांधी को अपने जीवन में आ रही समस्याओं को खुलकर बताया। कुलियों ने प्रियंका गांधी को यह भी बताया कि कैसे लॉकडाउन की वजह से उन पर आर्थिक असर पड़ा है। प्रियंका गांधी ने भी सरकार आने पर हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर