प्रियंका चाहर चौधरी पर लगा कपड़े चोरी करने का आरोप, EX-फ्लैटमेट ने दी पुलिस में शिकायत करने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2023

प्रियंका चाहर चौधरी टीवी का एक बड़ा नाम है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 16 में अपनी जर्नी से लोगों को खूब प्रभावित किया और इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया है। अंतिक गुप्ता के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी प्रियंका काफी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की बिग बॉस की जर्नी को देखते हुए उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए भी अप्रोच किया गया है। प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करेंगी। इतनी सारी पॉजिटिव खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी एक नये विवाद में फंस गयी हैं जिसके कारण उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। प्रियंका पर उनकी पूर्व-फ्लैटमेट ने कुछ गंभीर आरोप लगाये हैं। फैशन डिजाइनर और प्रियंका चाहर चौधरी के पूर्व फ्लैटमेट ने अब अभिनेत्री पर उनके कपड़े चोरी करने और कॉपी करने का आरोप लगाया है। वह पुलिस शिकायत भी दर्ज करने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: Raveena Tandon Looks: रवीना टंडन के इन एथनिक लुक से नहीं हटेगी आपकी नजर, इन लुक्स से लें आइडिया

प्रियंका चाहर चौधरी पर चोरी का आरोप

अब डिलीट किए जा चुके ट्वीट में इशिता ने दावा किया कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके 30K पाउंड (30,67,011 रुपये) के कपड़े चुराए। उनके ट्वीट में लिखा था, “एक मानसिक पीआर टीम के साथ जुनूनी महिला जो दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। उन्होंने सिर्फ लोगों को प्रभावित करने के लिए पूरी शख्सियत का नाटक किया। वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके और मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस व्यक्ति में बदल सकती है जो मैं हूं। हा! शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद भी वे ऐसा नहीं कर सकती हैं। मेरे कपड़े 30 हजार पाउंड से ज्यादा के लिए चुराए, मैंने कुछ नहीं कहा। इशिता ने आगे प्रियंका पर उनका पीछा करने और उनकी नकल करने का आरोप लगाया। इशिता ने लिखा, वैसे मांग लेती तो में दे देती। बिना पूछे ही लेना और भागना ही चोरी करना है। लेकिन पीआर करना अच्छी बात नहीं है। खुद लड़ो इसे और खुद के लड़ाई पे पीआर करो। मुझे इस प्रकार के किसानों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इशिता ने बताया कि प्रियंका चाहर चौधरी ने कौन से कपड़े चुराए। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे गुच्ची के पैंट शर्ट झूठे वर्साचे बालेंसीगा लुई वुइटन। साब चला गया। लेकिन कोई बात नहीं। मुझे परवाह नहीं है। मुझे नए मिलेंगे। वैसे भी मैं अक्सर कपड़े नहीं दोहराती। इशिता ने ट्विटर पर प्रियंका के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा, "@MumbaiPolice यह निराधार और झूठ है और यह #Priyanka Chahar Chaudhary और उनकी पीआर टीम का काम है। मैं भारत से दूर हूं इसलिए फर्जी शिकायत दर्ज नहीं कर सकती, लेकिन जब मैं वापस आऊंगी जो जल्द ही हम आगे बढ़ेंगे। कृपया इसे भविष्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में संग्रहीत करें। आपका दिन शुभ हो।"

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर