फडणवीस की पत्नी अमृता से क्यों भिड़ गयीं प्रियंका चतुर्वेदी, जानें क्या हैं मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैंकर पत्नी अमृता फडणवीस और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच जुबानी जंग प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी शुरुआत अमृता के एक ट्वीट से हुई जिन्होंने आठ दिन पहले अपने पति द्वारा किये गए एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उनके उस बयान के लिये आलोचना की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या फोर्ब्स इंडिया मैगजीन फ्रॉड है! आखिर कंगना की बहन ने ऐसा क्यों कहा?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हां, वह अपने नाम पर खरा उतर रहे हैं लेकिन हमेशा की तरह आपने यह खबर नहीं देखी- उन्होंने वादे पूरे किए हैं । अपने लोगों के कल्याण के लिए काम करने, किसानों का कर्ज माफ करने, 10 रुपये में भोजन जैसी अपनी मूल प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिये हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय काम कर रहा है। चतुर्वेदी ने अमृता फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह सब कुछ सरकार गठन के एक महीने के अंदर। शुक्र है अपनी ही तारीफ में गाने नहीं गा रहे।” 

गौरतलब है कि अमृता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। अमृता फडणवीस पर निशाना साधते हुए शिवसेना पार्षद अमय घोले ने उनकी तुलना आनंदीबाई से कर दी जो अपनी जेठानी के बेटे 17 वर्षीय पेशवा नारायणराव की हत्या की साजिश के लिये महाराष्ट्र के इतिहास में कुख्यात है। उनका पति रघुनाथराव, नारायणराव की मौत के बाद गद्दी के वारिस की दौड़ में था। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर अयोध्या विवाद पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, नाम होगा अपराजित...

घोले ने एक ट्वीट में कहा कि अपने पति को खलनायक के तौर पर पेश करवाने के लिये आनंदीबाई जिम्मेदार थी और सलाह दी कि बैंकर (अमृता फडणवीस) को इतिहास नहीं भूलना चाहिए। इस मुद्दे पर जब देवेंद्र फडणवीस से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता उनकी पत्नी को ट्रोल करने के लिये बेहद निचले स्तर तक चले जाते हैं। उनके मुताबिक उनकी पत्नी की स्वतंत्र शख्सियत है। उन्होंने पुणे में रात को संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमृता फडणवीस एक स्वतंत्र शख्सियत हैं। वह अपने फैसले खुद लेती हैं। वह जो करना चाहती हैं करती हैं और इसका खामियाजा भी भुगतती है। उन्हें ट्रोल करने के लिये कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता बेहद निचले स्तर तक गिर जाते हैं।’’ एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक वह जानते हैं उनकी पत्नी कभी राजनीति में नहीं आएंगी। इससे पहले भी इसी महीने प्रियंका चतुर्वेदी और अमृता फडणवीस के बीच सोशल मीडिया पर उन खबरों को लेकर बयानबाजी हो चुकी है जिनमें कहा गया था कि ठाकरे सरकार औरंगाबाद में बाल ठाकरे का स्मारक बनवाने के लिये 1000 पेड़ों को कटवाने की योजना बना रही है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप