वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में खिसका भारत का स्थान, प्रियंका बोलीं- चौकीदार ने चुराईं खुशियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। विश्व खुशहाली सूचकांक (वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स) में भारत के नीचे खिसक कर 140वें स्थान पर पहुंच जाने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि  चौकीदार ने देश की खुशियां भी चुरा ली हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि 159 देशों की सूची में साल 2013 में भारत 111वें पायदान पर था इसके बाद साल 2016 में यह 118वें पायदान पर आ गया। 2017 में भारत 122 वें पायदान पर आ गया। इसके बाद 2018 में 133वें पायदान पर और अब 2019 में यह 140वें पायदान पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीनों नेताओं को मिला टिकट

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की खुशियां भी चुराईं इस चौकीदार ने! गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खुशहाली रिपोर्ट में इस साल भारत पिछले साल के मुकाबले सात स्थान नीचे है। वह 140वें स्थान पर है। इस बार लगातार दूसरे साल फिनलैंड पहले नंबर पर है। उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है। रिपोर्ट के मुताबिक, खुशहाली के मामले में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी पीछे है। पाकिस्तान 67 वें, बांग्लादेश 125 वें और चीन 93 वें पायदान पर हैं। 

प्रमुख खबरें

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट