Nagpur violence: जो लोग अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम..., प्रियंका चतुवेर्दी का फडणवीस पर तंज

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हिंसक संघर्ष भड़काने के लिए विहिप और बजरंग दल का इस्तेमाल करती है। विधानसभा में मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण और नितेश राणे के बेतुके बयानों पर कार्रवाई कब होगी? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए उन्होंमे सवाल किया कि जो लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम नहीं रख पा रहे, वे कहीं और कैसे कायम रख पाएंगे?

इसे भी पढ़ें: Nagpur Violence: दंगाईयों की करतूत, हिंसा के बीच महिला पुलिसकर्मियों से की छेड़छाड़, अश्लील इशारे और कमेंट भी किए गए

नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर के कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि दोपहर बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में दो हजार से अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) द्वारा पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में गश्त की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Nainital से Bhimtal तक, Lucknow के पास Summer Vacation के लिए बेहतरीन हैं ये 4 जगहें

Yogi Adityanath ने Akhilesh Yadav पर लगाया घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

Team India की Death Overs गेंदबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह, बोले Michael Bracewell

Manoj Jarange को 500 करोड़ देने के दावों की ED जांच हो, Sanjay Raut ने Amit Shah को लिखा पत्र