प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र, छात्रों के वैक्सीनेशन की समस्या का किया उल्लेख

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2021

देश में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही रिकवरी रेट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कोरोना के पॉजिटिव मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में बीते 24 घंटे में एक लाख नए केस सामने आए हैं, जबकि 1.74 लाख कोविड मरीज रिकवर/ठीक हुए हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23 करोड़ को पार कर चुका है। कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच की अवधि को चार से छह सप्ताह से बढ़ाकर छह से आठ सप्ताह कर दिया गया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 से 15 सप्ताह कर दिया गया है। राज्‍यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण को पत्र लिखा है, जिसमें विदेश यात्रा करने वाले छात्रों के लिए अन्य देशों में वैक्सीनेशन की अनिवार्यता का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है कि ज्यादातर विदेशी विश्वविद्यालयों ने छात्रों के लिए डब्ल्यूएचओ से मान्यता प्राप्त कोविड-19 वैक्सीनेशन होना अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र ने इस समस्या को समझते हुए इन छात्रों को उनकी पहली खुराक प्राथमिकता पर प्राप्त करने के लिए टीकाकरण की शुरूआत की है, लेकिन समस्या जुलाई के अंत से पहले समय पर दूसरी खुराक प्राप्त करने की है ताकि वे समय पर यात्रा कर सकें। 

प्रमुख खबरें

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में