प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ मिलकर भारत सहित इन देशों की भी आर्थिक मदद की

By रेनू तिवारी | Mar 31, 2020

चीन से निकले कोरोना वायरस ने अब तक दुनिया के 200 के ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना ने बड़े-बड़े देश की कमर तोड़ दी है। कोरोना से अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है। मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार होने वाली है जिस गति से मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना से निपटने का बस केवल एक ही इलाज है कि अपने आप को घर में कैद कर लो

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिये व्यवस्था करे: बंबई हाई कोर्ट

ऐसे लोगों के लिए सरकार अपनी हर संभव मदद देने की कोशिश कर रही है। कोरोना को रोकने के साथ-साथ सरकार ने गरीबों को भूखा पेट नहीं सोने देंगे का भी वादा किया है। सरकार ने इस संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों से भी मदद की अपील की है। देश ते बिगड़ते हालात को देखते हुए खेल, राजनीति, उद्योग, बॉलीवुड जगत सहित तमाम सितारे मदद के लिए सामने आये। आर्थिक मदद की लिस्ट में ऋतिक रोशन, सलमान खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा आदि बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है। इस लंबी लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नाम भी शामिल हो गया है।

निक जोनास की खासियत ये रही कि उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ जंग लग रही अन्य देशों की संस्थाओं को आर्थिक मदद देने का एलान किया हैं। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद दी है। एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह और उनके पति निक जोनस ने पीएम केयर फंड में दान देने के साथ-साथ यूनिसेफ, फीड अमेरिका, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, गिव इंडिया और कई संस्थाओं में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

पीसी ने कई संस्थानों के नाम भी लिखे जो कोरोना से निपटने में सरकार की मदद कर रही है और भूखों को खाना खिलाने में मदद कर रही हैं।

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की तरफ से दी गई जानकारी नें कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि उन्होंने दान में कितनी राशि दी है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की चेतावनी की उड़ाई नेतन्याहू ने धज्जियां! इज़राइल- ईरान का युद्ध चरम पर पहुंचा, रात भर हुए हवाई हमले | Israel-Iran Conflict

INDIA Bloc Meeting in Delhi | ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर होगी चर्चा, जानें कौन-कौन होगा शामिल

Gorakhpur Pregnant Woman Death | प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने छह घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

Love Horoscope For 8 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 8 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन