प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने देसी अंदाज़ में खेली होली, दोस्तों संग की जमकर मस्ती, देखें वायरल फोटोज़

By प्रिया मिश्रा | Mar 19, 2022

चाहे कोई भी त्यौहार हो, बॉलीवुड किसी भी जश्न में पीछे नहीं रहता। होली पर बॉलीवुड की नगरी में रंगों की जमकर बरसात हुई और सभी सेलेब्स होली के रंगों में सराबोर नज़र आए। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिका में अपने ससुराल में जमकर होली खेली। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर आलिया भट्ट ने फैंस को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर शेयर किया 'ब्रह्मास्त्र' का फर्स्ट लुक

आपको बता दें कि प्रियंका और निक हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। प्रियंका के फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने को बेकरार हैं। हालाँकि, प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार