Priyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया, मालती का प्यारा वीडियो किया शेयर

By एकता | Sep 17, 2026

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने पति निक जोनस के जन्मदिन को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका ने निक के खास दिन को बेहद प्यारे अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए कई अनदेखे पल साझा किए।

हालांकि, इस पोस्ट का सबसे प्यारा हिस्सा आखिर में देखने को मिला। प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें निक पियानो बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी मालती मैरी रिहाना का मशहूर गाना ‘डायमंड्स’ गाती दिखाई दे रही हैं। मालती खुशी से पैर हिलाते हुए गाने का मजा ले रही हैं। इस दौरान निक पियानो बजाकर अपनी बेटी को आराम से गाने का मौका दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: साथ काम करते-करते हुआ था प्यार, अब 9 साल बाद अलग हुए Amanda Seyfried और Thomas Sadoski

प्रियंका ने निक के लिए लिखी खास बात

प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ निक को जन्मदिन की बधाई दी और परिवार की सभी इच्छाएं पूरी करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक उस इंसान को, जो हर दिन हमारे सभी सपनों को पूरा करता है। हम आपसे प्यार करते हैं गागा। आवाज चालू करें।’

इसे भी पढ़ें: 20 साल बाद शादी खत्म, Reacher फेम Alan Ritchson ने पत्नी Catherine Ritchson से किया तलाक का ऐलान

प्रियंका की मां ने भी निक को दी बधाई

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर अपने दामाद निक जोनस को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने निक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें सिर्फ दामाद नहीं, बल्कि बेटे जैसा बताया।

मधु चोपड़ा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक निक। मैं बहुत खुश हूं कि आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं। आप सिर्फ मेरे दामाद नहीं हैं, बल्कि मेरे लिए एक बेटे जैसे हैं। आपकी अच्छाई, मेहनत और हमारे परिवार के लिए आपका प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और वह सब मिले जिसके आप हकदार हैं।’

प्रमुख खबरें

Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग

Tihar Jail के पूर्व फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा Vinod Dwarka से गिरफ्तार

Youth Congress ने PM Modi के जन्मदिन को बताया बेरोजगारी दिवस, Bengaluru में प्रदर्शन

Vanakkam Poorvottar: Supreme Court और Madras High Court की टिप्पणी Tamil Nadu की Vijay Govt के लिए बनी परेशानी का सबब