प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जेठानी डेनिएल जोनास को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2020

प्रियंका चोपड़ा अपने प्रियजनों को विशेष रूप से उनके जन्मदिन पर विशेष महसूस कराने में कभी भी विफल नहीं होती हैं। आज, बर्फी अभिनेत्री ने अपनी भाभी (जेठानी ) डेनिएल जोनास को उनके जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में डेनियल के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं डेनियल। आपको हमेशा प्यार और खुशी मिले, ये मेरी शुभकामनाएं है।"

 

  

प्रियंका और निक ने 2018 में जोधपुर में दो हिन्दू और ईसाई दोनों धर्मों में अलग-अलग विवाह समारोहों में शादी के बंधन में बंधे थे। पहला समारोह, जो एक वाइट शादी  थी उसे 1 दिसंबर, 2018 को आयोजित किया गया था, उसके बाद अगले दिन हल्दी, संगीत और एक हिंदू विवाह हुआ।

निक के भाई केविन जोनास और जो जोनास क्रमश अपनी पत्नियों, डेनियल जोनास और सोफी टर्नर के साथ शादी में शामिल हुए।

 

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट