प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली प्रदूषण पर जाहिर की चिंता तो लोगों ने लताड़ दिया!

By रेनू तिवारी | Nov 05, 2019

दिल्ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) से हर कोई वाकिफ है। दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी घोषित है और बच्चों के स्कूल तक बंद कर दिए गये है। चारों तरफ केवल प्रदूषण का ही कोहराम मचा हुआ है। सरकार कई तरह से प्रदूषण रोकने के प्रयास कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हुई है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी दिल्ली के प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की है।

प्रियंका चोपड़ा आने वाली वेब सीरीज वाइट टाइगर  (The White Tiger) के शूट के लिए दिल्ली में है जहरीली हवा के बीच फिल्म की कास्ट शूटिंग कर रही है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मास्क लगा कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता जाहिर की लेकिन प्रियंका चोपड़ा का चिंता करना लोगों को पसंद नहीं आया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: बचपन में बनना चाहती थी नन, बाली उमर आते-आते बन गई पोर्न स्टार...

प्रियंका चोपड़ा ने मास्क के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट शेयर करते हुए लिखा कि 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है। मैं यह सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा।' देसी गर्ल प्रियंका ने आगे लिखा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर्स और मास्क है। बेघरों के लिए मेरी दुआएं। सभी सुरक्षित रहिए। 

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको लताड़ना शुरूकर दिया। एक यूजर ने लिखा कि- आपको सोशल मीडिया पर कई बड़े-बड़े लोग फॉलो करते है। ऐसे में आप भारत का नाम खराब मत करो। करना है तो चिंता की बजाए लोगों की हेल्प करों।

एक और यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को निशाना साधते हुए लिखा कि आप प्रदूषण की चिंता क्यों कर रही हो आप आराम से सिगार और सिगरेट पियो। खानखा क्यों प्रदूषण की चिंता कर रही हो...

इसे भी पढ़ें: रवि किशन की बेटी रीवा किशन करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, देखें फिल्म का पोस्टर

आपको बता दे कि अभी कुछ दिनो पहले प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह अपने पति निक जोनास और मां के साथ सिगरेट पी रही थी। जिसके बाद प्रियंका की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन