‘क्वांटिको’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घुटने में लगी चोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2018

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग करने के दौरान घायल हो गई। उनके घुटने में चोट लगी है। 35 वर्षीय अभिनेत्री ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश के किरदार में हैं। प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा कि शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद उनके साथ सेट पर फिजियोलॉजिस्ट मौजूद रहता था। उन्होंने ट्विटर पर इस सीरिज के बारे में कुछ मजेदार बातें बताई। अभिनेत्री ने बताया कि इस सीरिज के क्रू ने इटली में शूटिंग के दौरान काफी टस्कन शराब पी।

उन्होंने लिखा, “जब हम लोग इटली में थे तो क्रू में मैं अकेली अभिनेत्री थी इसलिए मुझे क्रू के साथ रात में बाहर जाना होता था। हमने काफी टस्कन शराब पी।” ‘क्वांटिको’ के अलावा अभिनेत्री हॉलीवुड में फिलहाल ‘अ किड लाइक जेक’ और ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Iran पर अमेरिका का काल बनकर टूटे 2200 KG के बंकर बस्टर! Hormuz तट पर ईरानी मिसाइल अड्डों को किया नेस्तनाबूद!

भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की नई चाल! भारत में यातना का खतरा बताकर UK हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण केस फिर से खोलने की अर्जी

Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत

Strait of Hormuz Crisis | होर्मुज जलडमरूमध्य संकट! फ्रांस की शांतिपूर्ण सुरक्षा पहल और सैन्य संघर्ष से दूरी