प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं मेगन की ब्राइड्स मेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2018

लॉस एंजिलिस। प्रियंका चोपड़ा ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की होने वाली पत्नी मेगन मर्केल से अच्छी दोस्ती हैं लेकिन वह इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं कर रही हैं कि इस शाही विवाह में वह दुलहन की खास साथी हो सकती हैं। प्रियंका ने हार्पर्स बाजार अरेबिया को एक साक्षात्कार दिया जिसमें उनसे इस संबंध में पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ आप मुझे वहां देखेंगे या नहीं, आप जान जाएंगे।’’

प्रियंका ने कहा कि वह मेगन के वैवाहिक बंधन में बंधने और शाही परिवार के सदस्य के रूप में विश्व में बदलाव लाने को ले कर उत्साहित हैं।’’।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई और ये काम उस तरह से कर सकता है जैसा वह कर सकती हैं। वह इसके लिए उपयुक्त हैं। वह आइकन हैं, वाकई जिनसे लड़कियां प्रेरणा ले सकती हैं, महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। वह सहज हैं, मधुर हैं, अच्छी हैं। वह दुनिया के बारे में सोचती हैं , उसमें बदलाव लाना चाहती हैं।’’ प्रिंस हैरी और मेगन 19 मई को विवाह सूत्र में बंधेंगे।

 

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान