रफ्तार में प्रियंका चोपड़ा, एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा हाथ - जानें पूरी डिटेल्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2018

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वासी प्रियंका चोपड़ा वो एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने बल पर ये मुकाम हासिल किया है प्रियंका और शाहरूख़ कथिक अफेयर की खबरों ने प्रियंका के करियर पर काभी प्रभाव डाला। दोनों अलग तो हो गये लेकिन प्रियंका के लिए बॉलीवुड में वो बहुत ही बुरा दौर था क्योंकि उनके पास एक टाइम ऐसा भी था जब कोई फिल्म हाथ में नहीं थी कोई भी खान प्रियेंका के साथ काम करने को तैयाप नहीं था। लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और उसका नतीजा आप आज देख सकते है कि प्रियंका किस मुकाम पर है।

प्रियंका को फिलहाल एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिल गया है और ये शायद प्रियंका की मेहनत और टेलेंट ही है जो उनका कद लगातार बढ़ा रहा है। बॉलीवुड की पहली ऐसी अदाकार रही हैं, जिन्होंने हॉलीवुड टीवी सीरीज़ में काम किया है। प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज़ क्वांटिको में काम करके हॉलीवुड में अपनी पकड़ काफी मज़बूत की, जिसके बाद उन्होंने वहां कुछ फिल्मों में भी काम किया। हॉलीवुड में सक्रिय रहने के बावजूद प्रियंका का नाता बॉलीवुड से नहीं टूटा। इन दिनों प्रियंका की झोली में बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में हैं ‘भारत’ और ‘द स्काइ इज़ पिंक’।

 

बॉलीवुड में वापसी करने के बाद अब खबर है कि प्रियंका एक बार फिर एक इंटरनेशनल सीरीज़ करने वाली हैं। डीएनए की रिपोर्ट कि मानें तो टीवी सीरीज़ ‘क्वांटिको’ के बंद होने के बाद अब प्रियंका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नज़र आ सकती हैं।

खबर ये भी है कि प्रियंका यूट्यूब पर एक ट्रैवल आधारित सीरीज़ करेंगी। अपनी इस सीरीज़ के लिए प्रियंका ने यूएस में कुछ प्रोडक्शन हाउसेज़ से बात करनी भी शुरू कर दी है। खबर ये भी है कि उनकी सीरीज़ टॉप ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी।

 

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi ओडिशा पहुंचे, दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Kerala: तनूर में लगभग दो करोड़ रुपये का सोना लूटने पर पांच लोग गिरफ्तार

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या