वेडिंग एल्बम- कैथोलिक और इंडियन वेडिंग लुक में गजब ढा रहे प्रियंका निक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2018

बॉलीवुड में इस समय इस समय शादी का सीजन चल रहा है पहले सोनम और आनंद आहूजा और हाल ही में हुई रॉयल शादी दीपवीर की और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस संग शादी कर ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने पहले कैथोलिक रीती रिवाज से शादी की और 2 दिसंबर को हिंदू रीती रिवाज से। दो दिन बाद अब प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें रिलीज हुई हैं।

तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर चारों तरफ प्रियंका और निक ही छा गये हैं।

 इससे पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने संगीत की तस्वीरें शेयर की थी जो काफी रॉयल थी।

आइये देखते है प्रियंका की कैथोलिक और हिंदू रीती रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें-

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रस्मों से शादी की।

 इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। 

एक्ट्रेस की शादी में विदेशी मेहमानों ने भी जमकर एन्जॉय किया।

भारतीय रस्मों को निक ने दिल से निभाया।

शादी के बाद जब प्रियंका जोधपुर से रवाना हुईं तो वह काफी अलग अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने हरे रंग की साड़ी पहनी है।

उन्होंने माथे पर सिंदूर लगाया है और गले में मंगलसूत्र भी पहना है। फोटोज में प्रियंका और निक के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।

जहां एक तरफ प्रियंका ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ निक का कूल लुक देखा जा सकता है। वे ब्राउन कलर के कैजुअल वीयर में हैं।

 

प्रमुख खबरें

Giani Zail Singh Birth Anniversary: पंजाब के इकलौते और देश के 7वें राष्ट्रपति थे ज्ञानी जैल सिंह

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : Abhishek Banerjee

न्यूयॉर्क के ‘Times Square’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया

Manohar Lal Khattar Birthday: आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे मनोहर लाल खट्टर, जानिए रोचक बातें