20 साल के कॅरियर में प्रियंका चोपड़ा ने निभाएं ये तीन सबसे लोकप्रिय किरदार, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Dec 30, 2020

20 सालों में बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। प्रियंका के अलावा हम किसी और को इस किरदार में सोचना भी नहीं चाहते। एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में अपने द्वारा निभाए गये तीन किरदारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी, 7 खून माफ और बर्फी को दर्शाया गया है। इस तीनों फिल्मों में प्रियंका ने बिलकुल अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाया है।  

इसे भी पढ़ें: राम चरण के बाद वरुण तेज भी हुए कोरोना से संक्रमित, साउथ सुपरस्टार्स ने साथ में की थी पार्टी 

संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी में काशीबाई की भूमिका निभाने के बारे में, उन्होंने लिखा, "बोल्ड, निष्ठावान और भयंमुक्त ... काशीबाई मेरे द्वारा निभाए गए सबसे प्रिय पात्रों में से एक थी। मेरे जीवन में काशी लाने के लिए संजय सर और टीम के सभी लोगों का धन्यवाद। उनकी कृपा अभी भी मेरे लिए प्रेरणादायक है।

विशाल भारद्वाज की 7 खून माफ़ में सुषाना का किरदार निभाने के बारे में, उन्होंने लिखा, "एक महिला नायक के साथ एक डार्क कॉमेडी जो सच्चे प्यार की तलाश में है और इसे 7 बार खोजने की कोशिश करती है, लेकिन अंत में भी अकेली है। शुक्रिया विशाल सर, मुझे जटिल, ओजस्वी, आवेगी सुषाना बनाने के लिए।

अंत में, अनुराग बसु की बर्फी में झिलमिल का किरदार निभाने के बारे में उन्होंने कहा, “झिलमिल ऑटिज़्म वाली लड़की। अनुराग सर ने मुझे इस किरदार के लिए चुना जिसे निभाकर मुझे बहुत खुशी मिली। इससे पहले, प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बनने की भी एक पोस्ट साझा की थी। प्रियंका को 2000 में मिस इंडिया रनर का ताज पहनाया गया था। बाद में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता और कुछ साल बाद फिल्मों में डेब्यू किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान