विजू खोटे के निधन से भारतीय सिनेमा को हुई है बहुत बड़ी क्षति: प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2019

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता विजू खोटे को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने विजू को बेहतरीन कलाकार और असाधारण इंसान बताया। उल्लेखनीय है कि खोटे निधन से पहले जिन गिनी चुनी फिल्मों में नजर आए थे उनमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ थी। वर्ष 2016 में आई इस फिल्म की निर्माता प्रियंका थीं। खोटे फिल्म ‘शोले’ और ‘अंदाज अपना अपना’ में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, सोमवार को उनका 77 साल की उम्र में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा पहले गांधी के मार्ग पर चले बाद में उनके बारे में बात करें: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह एक बेतहरीन अभिनेता ही नहीं थे बल्कि एक असाधारण इंसान एवं पूर्ण रूप से पेशेवर थे जिसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और जो अन्य लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लाते थे। जब भी वह सेट पर आते यह उनकी पहचान होती थी, उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बड़ी क्षति हुई है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को प्रियंका की हिन्दी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज होनी है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: केजरीवाल की गिरफ्तारी वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित, न्यूज़क्लिक के फाउंडर की रिहाई, PMLA के तहत ED नहीं कर सकती गिरफ्तार

Lok Sabha election 2024: बिहार की ये पांच लोकसभा सीटें जहां बागियों ने बढ़ा दी है पार्टियों की टेंशन

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को लगा जोर का झटका धीरे से

सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार