Priyanka Chopra Birthday: पहली फिल्म में रिप्लेस हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे शुरू किया देसी गर्ल ने अपना फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2023

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी की प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपने टैलेंट और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के वह मुकाम हासिल किया है, जो हर किसी का सपना होता है। वह अपने बेबाक अंदाज, फैशन सेंस और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करना बखूबी जानती है। हालांकि उनका यह सफर इतना भी आसान नहीं थी। बता दें कि आज यानी की 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस सफर के बारे में...


जन्म और शिक्षा

बता दें कि जमशेदपुर 18 जुलाई 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था। अब यह झारखंड का हिस्सा है। एक्ट्रेस के पिता इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे। इसलिए प्रियंका ने अपना बचपन यूपी, बिहार और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बिताया था। इसके साथ ही प्रियंका ने काफी समय बरेली में भी बिताया था। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले एक्ट्रेस की कई यादें जुड़ी हुई हैं। अलग-अलग जगहों पर रहने के कारण उनकी शुरूआती शिक्षा भी अलग-अलग जगहों से पूरी हुई। वहीं प्रियंका के पिता काफी स्ट्रिक्ट थे और वह उनके फैशन के खिलाफ थे। क्योंकि वह अपनी बेटी को लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहते थे। जिसके कारण उनके पिता प्रियंका पर पाबंदियां भी लगाते थे। 


कॅरियर

लेकिन कहा जाता है कि हुनर को आप कभी बेड़ियों में बांधकर नहीं रख सकते हैं। ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ। जहां इनके पिता प्रियंका के फैशन के पूरी तरह से खिलाफ थे, तो वहीं एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने उनका पूरा साथ दिया और इस तरह से ग्लैमर वर्ल्ड एक्ट्रेस का सफर शुरू हुआ। इस दौरान मधु चोपड़ा ने प्रियंका की कुछ फोटोज मिस इंडिया कॉम्पटीशन के लिए भेजी थी। जिसके बाद प्रियंका को इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला।


इस उम्र में जीता मिस इंडिया का टाइटल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया के कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने फैशन के साथ ही अपने टैलेंट से भी लोगों को प्रभावित किया और मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उनका रास्ता काफी हद तक क्लियर हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने साल 2000 में लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया और यह खिताब भी अपने नाम किया।


जब डिप्रेशन में चली गईं एक्ट्रेस

अपने कॅरियर की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा ने बतौर मॉडलिंग की थी। साथ ही वह कई ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद एक्ट्रेस को फिल्मों के ऑफऱ मिलने शुरू हो गए थे। लेकिन जिस समय उनको अपना फिल्मी सफर शुरू करना था, उस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। बता दें कि पॉलीप हटाने के लिए साल 2001 में प्रियंका ने नाक की सर्जरी करवाई थी, जो फेल हो गई थी। जिसके कारण एक्ट्रेस की नाक खराब हो गई थी। हालांकि इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने कई और सर्जरी का सहारा लिया और लास्ट में सब ठीक हो गया।


ऐसे हाथ से निकल गई पहली फिल्म

साल 2002 में प्रियंका ने अपने कॅरियर की शुरुआत तमिल फिल्म Thamizhan से की थी। वहीं बॉलीवुड में एक्ट्रेस का फिल्मी सफर साल 2003 में फिल्म 'द हीरो' से शुरू हुआ था। लेकिन यह बात काफी कम लोग जानते हैं, कि साल 2002 में एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म 'हमराज' होती। अगर उन्हें इस फिल्म से रातों रात बाहर न किया गया होता। इस फिल्म में प्रियंका को लीड एक्ट्रेस का रोल मिला थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस को अमीषा पटेल ने रिप्लेस कर दिया था।


जिसके बाद प्रियंका ने फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की और फिल्म 'अंदाज' से पॉपुलैरिटी हासिल की। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस की 3 फिल्में 'प्लान', 'किस्मत' और 'असंभव' बैक-टू-बैक फ्लॉप हो गईं। जिसके बाद ऐसा लगने लगा था कि एक्ट्रेस का करियर अब खत्म हो गया है। लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और सलमान खान और अक्षय कुमार की मूवी 'मुझसे शादी करोगी' से उनका करियर ग्राफ ऊंचाइयों पर पहुंच गया। 


प्रियंका के सामने करीना का चार्म पड़ा फीका 

फिल्म 'ऐतराज' प्रियंका के कॅरियर की बेहरीन फिल्म है। इसे फिल्म के लिए एक्ट्रेस को अवॉर्ड भी मिला। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि प्रियंका के सामने करीना कपूर का चार्म भी फीका नजर आया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर थे। लेकिन करीना के रोल से ज्यादा प्रियंका के निगेटिव किरदार ने वाहवाही जीती। वहीं फिल्म 'फैशन' भी एक्ट्रेस के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के लिए प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


प्रियंका ने निभाए दमदार रोल

अगर एक्ट्रेस के फिल्मी सफर की बात करें तो यह इतना भी आसान नहीं था। लेकिन देसी गर्ल ने हार माननी भी कहां सीखी थी। वह लगातार अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ती गईं और इंडस्ट्री को एक से बढ़ एक हिट फिल्में दी। अगर प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो इनमें 'बाजीराव मस्तानी', 'बर्फी', 'गुंडे', 'द स्काई ईज पिंक', 'डॉन 2', 'क्रिष 3', 'दोस्ताना', 'मेरी कॉम', 'ऐतराज', 'फैशन', 'अंजाना-अंजानी', 'बरसात', 'अंदाज' और अग्निपथ आदि शामिल हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs PAK T20 World Cup: पहले झटके के बाद Ishan Kishan का तूफानी अर्धशतक, भारत की दमदार वापसी

राफेल सौदे पर Akhilesh Yadav का सरकार से तीखा सवाल, पूछा- Make in India का क्या हुआ?

भारत से दोस्ती करना चाहती है बांग्लादेश की नई सरकार, लेकिन बदले में...

AI की दुनिया में भारत का महाशक्ति बनने का प्लान, Global Summit में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज