करण की इस बुरी आदत की वजह से प्रियंका ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया था...

By आकांक्षा तिवारी | Mar 02, 2019

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को काफ़ी समय हो गया, लेकिन अब तक इनकी शादी पर कुछ न कुछ चर्चा होती रहती है। अब हाल ही हमारी देसी गर्ल ने उनकी शादी को लेकर एक और बात का ख़ुलासा किया। इस बात का ज़िक्र उन्होंने करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' में किया है। शो में उनका साथ देने के लिये एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान भी थी। 

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि शो में चिट-चैट के दौरान करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से शादी में न बुलाने की नाराज़गी जताई। इसके साथ ही करण ने शो में कई बार प्रियंका को शादी में ना बुलाने के लिए ताने भी मारे। अब देसी गर्ल तो देसी गर्ल हैं, आख़िरकार करण के सवालों से परेशान होकर उन्होंने ऐसा करने की वजह का ख़ुलासा कर ही दिया। 

इसे भी पढ़ें: 19 साल बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे संजय लीला भंसाली और सलमान खान

वजह बताते हुए प्रियंका से कहा कि करण सेल्फ़ी लेने के बहुत शौकीन हैं, यानि वो एक सेल्फ़ी एडिक्टेड इंसान हैं। वहीं अगर मैं उन्हें शादी में बुलाती, तो हर किसी के साथ तस्वीरें खींचते दिखाई देते और प्रियंका ये बिल्कुल नहीं चाहती थी। साफ़-सीधी बात ये है कि प्रियंका नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की फ़ोटोज़ मीडिया तक जाएं और हर तरफ़ वायरल हो जाएं। प्रियंका की ये बात सुनने के बाद करीना कपूर काफ़ी ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगी और दोनों ने मिलकर करण का काफ़ी मज़ाक भी बनाया। 

इसके अलावा देसी गर्ल ने ये भी बताया कि शादी के समय मोबाइल पुलिस की तरफ़ से इस बात का ख़ास ध्यान रखा गया था और शादी में आये सभी मेहमानों का फ़ोन एक जिप लॉक बैग में रख लिया गया था। ताकि कोई फ़ोटो खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट न सके। 

इसे भी पढ़ें: सलमान का नया फैमिली ड्रामा, ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ फिर हाथ मिलाया!

हांलाकि, इस शो में करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को ज़मीन से जुड़े रहने के सलाह भी दी थी। इसी के साथ दोनों अभिनेत्रियों ने ये भी बताया कि उनके पतियों ने उन्हें एक ही जगह प्रपोज़ किया था। ख़ैर, हमें करण के लिये काफ़ी बुरा लग रहा है, उन्हें ज़रुर बुलाना चाहिये था। क्या सच में प्रियंका ने सिर्फ़ तस्वीरों के लीक होने की वजह करण को नहीं बुलाया, या फिर इसके पीछे कोई और कारण था? इस बात की सच्चाई, तो देसी गर्ल का दिल ही जानता है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow