Global Citizen Festival के स्टेज पर दिखा प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अवतार, हजारों लोगों के सामने निक जोनस को किया Kiss

By एकता | Sep 25, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड तक अपने टैलेंट का परचम लहरा चुकी हैं। अभिनेत्री हर दिन अपने करियर की नई उच्चाईयों को छूती जा रही हैं। इन सबके बीच प्रियंका, शनिवार रात ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट करती दिखीं, जिसका आयोजन शनिवार रात न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुआ। ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में अभिनेत्री के अलावा उनके पति निक जोनस भी अपने भाईयों के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका और निक स्टेज पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आए। दोनों के कोजी मूमेंट्स कैमरों में कैद हो गए, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

इसे भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद फिर शुरू हुई Leonardo DiCaprio की डेटिंग, इस मॉडल के साथ कई बार कर चुके हैं Hook Up

प्रियंका और निक के इस रोमांटिक मूमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों के लिए दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों हस्तियों ने एक दूसरे को इस कदर खुलमखुल्ला किस किया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों को एक दूसरे के साथ कोजी होते देखा जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर