प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस से मिला ये खास गिफ्ट, तस्वीर शेयर कर कहा- Best Husband Ever

By प्रिया मिश्रा | May 21, 2022

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। प्रियंका के देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद प्रियंका ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय की बदौलत पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस नहीं कैप्शन लिखकर पति निक जोनस को बेस्ट हस्बैंड बताया है। 

इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद को लगी गर्मी तो पहन ली रस्सी से बनी स्कर्ट, वीडियो देख फैन्स बोले- 'अंदर कुछ भी नहीं पहना है'

आपको बता दें कि निक ने प्रियंका को सेट तक जाने के लिए यह शानदार गाड़ी गिफ्ट की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके जा रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रियंका अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी है। इसमें वे गेम ऑफ थ्रोंस एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा।

Finance Ministry का निर्देश, अब Petrol-Diesel गाड़ियां छोड़ें PSU Banks, अपनाएं Electric Vehicles

Norway से PM Modi का दुनिया को संदेश, Military Conflict नहीं, बातचीत से निकलेगा हल

अब बाहर से क्यों करना Food Order? घर पर बनाएं परफेक्ट Chilli Paneer, ये है Secret Recipe