Finance Ministry का निर्देश, अब Petrol-Diesel गाड़ियां छोड़ें PSU Banks, अपनाएं Electric Vehicles

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2026

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों से मितव्ययिता उपाय अपनाने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का सोमवार को आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है। मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को टालने आदि जैसे उपाय अपनाने की पिछले सप्ताह अपील की थी।

इसके तहत सभी बैठकें, समीक्षा और परामर्श ऑनलाइन किए जाएं जब तक कि भौतिक बैठक बेहद आवश्यक न हो। परिपत्र में कहा गया कि बैंकों व वित्तीय संस्थानों के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) तथा पूर्णकालिक निदेशकों की विदेश यात्राओं को छोटा किया जाए और जहां तक संभव हो ऐसे कार्यक्रमों में ऑनलाइन शामिल हों।

इलेक्ट्रिक वाहनों के संबंध में परिपत्र में कहा गया कि सभी संस्थाएं किराये पर लिए गए पेट्रोल और डीजल के वाहनों के स्थान पर यथासंभव इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का इस्तेमाल शुरू करें। मौजूदा वाहन बेड़े को चरणबद्ध तरीके से ईवी में बदला जाए।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी