प्रियंका गांधी ने हरियाणा के सिरसा में कुमारी शैलजा के लिए रोड शो किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2024

सिरसा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सिरसा से पार्टी उम्मीदवार कुमारी शैलजा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बृहस्पतिवार को एक रोड शो किया। यह रोड शो लगभग एक घंटे तक चला। इस दौरान प्रियंका ने शैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। यह हरियाणा में उनका पहला ऐसा चुनावी कार्यक्रम था। 

 

इसे भी पढ़ें: ‘INDIA’ Alliance सत्ता में आया तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा : Arvind Kejriwal


पार्टी के झंडे लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और प्रियंका पर फूलों की वर्षा की। यह रोड शो लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हुआ। शैलजा हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा हैं और उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से है। शैलजा की तरह तंवर भी कांग्रेस में रहते हुए हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख