प्रियंका गांधी का RSS-BJP पर आरोप, कहा- सामाजिक न्याय को बनाया जा रहा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 20, 2019

‘‘आरक्षण पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा’’ से जुड़ी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की कथित टिप्पणी को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मोहन भागवत के बहाने विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। RSS ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है। बहस तो शब्दों का बहाना है मगर RSS-BJP का असली निशाना सामाजिक न्याय है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप ऐसा होने देंगे?

 

इससे पहले सोमवार को भी प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामले को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, तो आरआरएस ने घोषणा कर दी है कि समाज में सभी मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण संवाद के माध्यम से होना चाहिए?

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1,237 लाभार्थियों को सहायक उपकरण किए वितरित

Skoda Kylaq का पहला Anniversary: सालभर में 50,000 गाड़ियां बिकीं, SUV मार्केट में मचाया धमाल

Jan Gan Man: Dalai Lama की आवाज की ताकत 90 की उम्र में भी बरकरार, Grammy के मंच से Tibet का संदेश सुन कर China का तिलमिलाना स्वाभाविक है

Valentine सीजन में Single हैं तो उदास क्यों? अपनाएं ये Self-Care टिप्स, खुद से करें प्यार