योगी सरकार पर कसा प्रियंका ने तंज, बोलीं- जनता के सवालों पर मुंह बिचका रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

नयी दिल्ली। मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के समय पत्रकारों को कमरे में बंद करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों पर मुंह बिचका रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पत्रकार बंधक बनाए जा रहे हैं, सवालों पर पर्दा डाला जा रहा है, समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। प्रचंड बहुमत पाने वाली उप्र भाजपा सरकार जनता के सवालों से ही मुँह बिचका रही है। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेताजी ये पब्लिक है ये सब जानती है। सवाल पूछेगी भी और जवाब लेगी भी। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मुरादाबाद के दौरे पर थे, जहां उन्होंने सरकारी अस्पतालों में लोगों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। परंतुमुरादाबाद के जिला अधिकारी ने कई पत्रकारों को एक कमरे में बंद करवा दिया ताकि सेवाओं में कमी और खामियों को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री से सवाल ना पूछ सकें।

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया