By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता इस समय बेरोजगारी और महंगाई जैसी ‘‘रावण रूपी’’ समस्याओं का सामना कर रही है तथा सत्य एवं असत्य के बीच जारी लड़ाई में उनकी पार्टी सत्य के लिए लड़ती रहेगी। वह विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रियंका ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह राजनीति करने का अवसर नहीं है और इसलिए वह सरकार के लिए कोई विशेष संदेश नहीं देना चाहतीं।