बुखार के कारण मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)|  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अस्वस्थ होने और तेज बुखार के कारण सोमवार को यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रियंका रविवार से बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: जो जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं, वह एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं : योगी

प्रियंका गांधी के राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था।

प्रियंका का संबोधन स्थगित होने के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: गायों की तत्काल चिकित्सा सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी : चौ. लक्ष्मीनारायण

प्रमुख खबरें

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना