प्रियंका गांधी का संसद में पदार्पण देश के लिए ऐतिहासिक होगा : रेवंत रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2024

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में शानदार जीत के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य इस अवसर पर खुशी मना रहा है।

रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संसद में प्रियंका का पदार्पण देश और लोकतंत्र के लिए एक अहम दिन साबित होगा। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी को वायनाड लोकसभा क्षेत्र में शानदार, रिकॉर्ड जीत पर हार्दिक बधाई। संसद में उनका पदार्पण हमारे देश और लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा। महिलाओं को पहले जैसी आवाज मिलेगी। कांग्रेस परिवार का हर सदस्य इस शानदार जीत का जश्न मना रहा है। ’’

प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)-नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की।

इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य प्रचारक उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि वह राज्य के लोगों को इंडिया गठबंधन में अपने विश्वास की पुष्टि करने और एक बार फिर से जन-समर्थक, गरीब-समर्थक सरकार चुनने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।

रांची में मौजूद विक्रमार्क ने कहा, ‘‘इस शानदार जीत के लिए इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को बधाई! यह झारखंड के अधिकारों की रक्षा करने और हमारी पांच गारंटी के माध्यम से इसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster