असम में प्रियंका गांधी ने गौरव गोगोई के समर्थन में रोडशो किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

तिताबोर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम के जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में मंगलवार को रोडशो किया। प्रियंका आज (मंगलवार) सुबह जोरहाट हवाई अड्डे पर उतरीं और सीधे तिताबोर पहुंचीं। तिताबोर, जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व मुख्यमंत्री और गौरव गोगोई के पिता तरूण गोगोई ने इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, कांग्रेस महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह, असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रियंका ने गोगोई के समर्थन में तिताबोर चरियाली से अपना रोड शो शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में ED ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

जोरहाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। कांग्रेस की मीडिया समन्वयक (असम) महिमा सिंह ने कहा कि रोडशो शहर के भीतर तिताबोर तिनियाली तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक और रोडशो करने के लिए त्रिपुरा रवाना होंगी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

Maharashtra Police ने प्रयागराज से 2 को दबोचा, 139 करोड़ का Drugs रैकेट बेनकाब