Hemant Soren के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में ED ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Hemant Soren
प्रतिरूप फोटो
ANI

ईडी ने मामले से कथित तौर पर जुड़े अंतु तिर्की नामक व्यक्ति के खिलाफ रांची में कुछ स्थानों पर छापे भी मारे। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एक अन्य धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद अफशार अली के रूप में हुई है और ईडी ने अदालत की अनुमति हासिल करने के बाद नए मामले में उसे हिरासत में लिया है।

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी ने मामले से कथित तौर पर जुड़े अंतु तिर्की नामक व्यक्ति के खिलाफ रांची में कुछ स्थानों पर छापे भी मारे। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एक अन्य धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद अफशार अली के रूप में हुई है और ईडी ने अदालत की अनुमति हासिल करने के बाद नए मामले में उसे हिरासत में लिया है। 

अली पर सोरेन और राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामले के मुख्य आरोपी के साथ कथित तौर पर मिलीभगत करके झारखंड में कुछ जमीन हड़पने के लिए जालसाजी करने का आरोप है। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। ईडी ने जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन (48) को गिरफ्तार कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी से नामांकन दाखिल किया, पति अखिलेश यादव रहे मौजूद

वह फिलहाल रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। प्रसाद और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोरेन के खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ जमीन से संबंधित है। ईडी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से यह जमीन हासिल की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़