एके एंटनी की सलाह पर मलयालम सीख रही हैं प्रियंका गांधी, रखा एक ट्यूटर, खुुद वायनाड में किया खुलासा

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2025

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के वडक्कनद इलाके में आदिवासी बस्ती में एक नए सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बताया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन मलयालम सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि वायनाड में अपने चुनाव (प्रचार) के दौरान मैंने (पूर्व मुख्यमंत्री) एके एंटनी से बात की और उन्होंने मुझे एक सलाह दी। कि मुझे मलयालम सीखने की जरूरत है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे एक शिक्षक मिल गया है और अब मैं थोड़ा-बहुत बोल सकती हूं। 

इसे भी पढ़ें: 'लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन न चलाने का मन बना लिया है', संसद में गतिरोध पर बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वह हमें आपके तौर-तरीकों के बारे में बताती थीं कि आप कैसे सद्भाव से रहते हैं, आप कैसे जंगल और पानी का सम्मान करते हैं। जब भी उन्हें आदिवासी समुदाय से कोई उपहार मिलता था, तो वह उसे घर पर बहुत संभालकर रखती थीं। आज भी, अगर आप उनके घर जाते हैं जो अब एक संग्रहालय है, तो आपको ऐसी कई चीज़ें दिखेंगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

India की जमीन पर China के साथ मिलकर गुस्ताखी कर रहा था Pakistan, तभी Modi की पड़ गयी नजर...उसके बाद जो हुआ उसे दुनिया याद रखेगी

Tata Sons के चेयरमैन पद पर 5 साल और रहेंगे N Chandrasekaran, बोर्ड ने दी मंजूरी, नोएल टाटा ने दर्ज कराई आपत्ति

दायरा मूवी रिव्यू: करीना और पृथ्वीराज की इंसाफ़ की तीखी लड़ाई, पर व्यवस्था के सवालों के बीच रह गया असर अधूरा