Wayanad को लेकर अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी, रिलीफ फंड जारी करने की मांग की

By अंकित सिंह | Dec 04, 2024

बाढ़ से अस्त-व्यस्त हो चुके केरल के वायनाड को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि हमने पीएम और गृह मंत्री को ज्ञापन दिया है। क्षेत्र (वायनाड में) में तबाही पूरी हो गई है। जो लोग प्रभावित हुए हैं उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। ऐसे में अगर केंद्र कदम नहीं उठा सकता तो इससे पूरे देश और खासकर पीड़ितों में बहुत बुरा संदेश जाता है। पीएम ने दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी। इसके बाद जब मैं पीड़ितों से मिली तो उन्होंने उम्मीद जताई कि शायद उन्हें कुछ राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh : राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सुनवाई टली, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

इस मुलाकात के दौरान 21 और सांसद मौजूद थे। प्रियंका ने अमित शाह से वायनाड के लिए 2221 करोड़ का रिलीफ फंड जारी करने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि अब, 4 महीने बीत चुके हैं और वह राहत नहीं मिल रही है। मैंने गृह मंत्री से अपील की है और उन्होंने बहुत दयालुता से हमारी बात सुनी है।' मैंने उनसे अपील की है कि हम राजनीति से ऊपर उठें और वास्तव में प्रभावित लोगों के दर्द और पीड़ा को पहचानें। उन्होंने कहा कि केरल के सभी सांसदों की ओर से, उनसे (केंद्रीय गृह मंत्री) से हमारी अपील है कि उन्हें इस पर बहुत गंभीरता से विचार करना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा है कि क्या किया गया है और क्या किया जा सकता है, दोनों का ब्यौरा देंगे।

इसे भी पढ़ें: Delhi Border: जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, लगाए राहुल गांधी के खिलाफ नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी हुई हाथापाई

वायनाड के मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार गांधी परिवार को विजय दिलाई और राहुल गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में उनकी बहन प्रियंका को सांसद चुना। सत्तारूढ़ वाम दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2019 और 2024 में केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनावी जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी विजयी रहने के कारण उन्होंने इसे (वायनाड सीट को) खाली कर दिया, जिसके बाद पार्टी ने प्रियंका को मैदान में उतारा। प्रियंका ने गांधी परिवार के लिए वायनाड की प्राथमिकता को प्रदर्शित करते हुए 4.10 लाख से अधिक वोटों के प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस ने पलक्कड़ विधानसभा सीट भी बरकरार रखी। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख