प्रियंका अमेठी में नमाज पढ़ती हैं, मध्यप्रदेश में मंदिर में दर्शन करती हैं: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

शाजापुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव नेअमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ा और उसके बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन भी किये। स्मृति ने प्रियंका का नाम लिये बगैर एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस इतनी घबरायी हुई है कि इसकी महासचिव वोटों के लिए वहां (अमेठी) नमाज पढ़ने के बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किये। स्मृति ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। प्रियंका ने इस सीट पर अपने भाई राहुल के लिए समर्थन जुटाने में प्रचार किया। 

प्रियंका दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने गई थीं और वहांमहाकाल की पूजा की थी। उन्होंने उसके बाद एक रोडशो भी किया था। स्मृति ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में सतवास में आयोजित एक सभा में कहा कि किसानों की ऋण माफी और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते को मध्यप्रदेश की सरकार ने यह कहकर रोक दिया है कि प्रदेश में आचार संहिता लगी है, बाद में कर्ज माफ किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: विधायक पर हमले के बाद प्रियंका रायबरेली पहुंचीं, प्रशासन, योगी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि यह किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा है। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि उन्होंने झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों और बेरोजगारों से धोखा क्यों किया? उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेईमान है। इसने भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत