मोदी सरकार की मानसिकता लोकतांत्रिक ना होकर दमनकारी है: प्रियंका गांधी

the-mentality-of-the-modi-government-is-not-democratic-but-repressive-priyanka-gandhi
[email protected] । May 15 2019 6:34PM

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता की होती है लेकिन भाजपा सरकार सत्ता अपने हाथों में रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत सरकार व विकास का नारा देती है लेकिन भाजपा का विकास केवल विज्ञापनों तक सीमित है।

बलिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार मगरूर है और उसकी मानसिकता लोकतांत्रिक ना होकर दमनकारी है। प्रियंका ने सलेमपुर की चुनावी सभा में कहा,  मोदी सरकार मजबूत नहीं मगरूर सरकार है। इस सरकार में अहंकार है। सरकार के अहंकार की मिसाल रोजाना इनके भाषण व बातों में दिखती हैं। 

उन्होंने कहा,  मोदी सरकार की मानसिकता लोकतांत्रिक ना होकर दमन की है। अपने अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ने वालों को देशद्रोह में बंद कर दिया जाता है तथा उनको प्रताड़ित किया जाता है। प्रियंका ने कहा,  प्रधानमंत्री चाहते हैं कि केवल उनका सीना तना रहे, वह यह नहीं चाहते कि जनता भी अपना सीना ताने। 

इसे भी पढ़ें: मोदी का ममता पर प्रहार, कहा- सत्ता के नशे में चूर दीदी लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता की होती है लेकिन भाजपा सरकार सत्ता अपने हाथों में रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत सरकार व विकास का नारा देती है लेकिन भाजपा का विकास केवल विज्ञापनों तक सीमित है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़