सलमान खुर्शीद के हिंदुत्व वाले बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला! प्रियंका ने कहा- जरूरी नहीं हर कोई इससे इत्तेफाक रखे

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2021

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में 'शक्ति संवाद' किया। जहां उन्होंने मंदाकिनी नदी में नाव की सवारी की इसके साथ ही 5 हजार से ज्यादा महिलाओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, "द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे। कब तक आश लगाओगी तुम बिके हुए अख़बारों से। आपकी लड़ाई लड़ने के लिए कोई नहीं आएगा। कैसी रक्षा मांग रही हो दुश्शासन दरबारों से।" प्रियंका के कार्यक्रम में गुलाबी गैंग की सदस्य भी मौजूद थी। प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि 'ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए क्याोंकि महिला ही महिला के लिए नीति बना सकती है'।  प्रियंका ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के हिंदुत्व वाले बयान से पल्ला झाड़ती भी नजर आईं।

प्रियंका गांधी ने हिंदुत्व पर खुर्शीद के बयान को उनकी निजी सोच बताया है। एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने खुलकर तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में ये जरूर कहा कि वो उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखतीं। निजी चैनल की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा से जब ये सवाल किया गया कि ऐसे नेताओं के बयान क्या उनकी मेहनत को पानी फेर सकते हैं? इसके जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कोई क्या करता है ये उनकी निजी सोच हो  सकती है। 

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत और सचिन पायलट हुई सुलह, 21 या 22 नवंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

अयोध्या पर सलमान खुर्शीद की किताब

सलमान खुर्शीद की ओर से अयोध्या नाम की किताब लिखी गई थी जिसमें बाबरी विध्वंस के बाद कैबिनेट की  बैठक में क्या हुआ था इसका जिक्र किया गया। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व को लेकर भी कई सवाल खड़े किए थे। यहां तक की उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से भी कर दी थी। जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ था। बीजेपी ने आक्रमक रूप से कांग्रेस पार्टी और खुर्शीद को आंतकी संगठन से हिंदुत्व की तुलना किए जाने पर निशाने पर लया गया था। 

घर पर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की खबर सामने आई थी। सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ की तस्वीरें खुद उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की थी। तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा था कि क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर