प्रियंका ने योगी को लिखा पत्र, बोलीं- मेरी सुरक्षा कम से कम रखी जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा कम से कम रखी जाये। योगी को बुधवार को भेजे एक पत्र में प्रियंका ने कहा कि वह अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहती हैं लेकिन इससे जनता को असुविधा होती है और उन्हें तकलीफ होती है। 

इसे भी पढ़ें: मंडेला की जयंती पर बोलीं प्रियंका, राजनीति में आने के लिए अंकल ने कहा था

उन्होंने कहा कि वह चूंकि जनता की सेवक हैं तो जनता को उनकी वजह से तकलीफ नहीं होनी चाहिये। प्रियंका ने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में ऐसी समस्या नहीं है और उनके साथ सिर्फ एक सुरक्षा वाहन ही चलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाये। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आपसी रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर हत्या

भारतीय युवाओं में बेरोजगारी सबसे अधिक लेकिन अस्थायी : RBI MPC सदस्य

ममता ऐसी सरकार चाहती हैं जो आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाए : J P Nadda

रूठे नेता को मनाएंगे.... Arvinder Singh Lovely के इस्तीफे ने बढ़ाई Congress की टेंशन, घर के बाहर लगा पार्टी के बड़े नेताओं का जमावड़ा