प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- केवल विज्ञापनों में आती है किसानों की याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। 

 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर बाढ़ और बारिश के कारण बरबाद हुई फसल का मुआवजा ना देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, ‘‘बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है।’’

 

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America