पंजाब में बोलीं प्रियंका गांधी- सिर्फ विज्ञापनों में दिखता है मोदी का शासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसका शासन केवल विज्ञापनों में ही दिखाई देता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक लाभ के लिए धर्म और भावनाओं का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने पंजाब के पठानकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी जी का शासन सिर्फ विज्ञापनों में है, देश में कोई शासन नहीं है। अगर शासन होता तो रोजगार होता और महंगाई नहीं होती। अगर शासन होता तो रोजगार पैदा करने वाले सार्वजनिक उपक्रम उनके मित्रों को नहीं बेच दिए जाते।’’ उन्होंने पठानकोट में एक रैली को भी संबोधित किया। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा

प्रियंका ने कहा कि देश में गरीबों, छोटे व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों की चिंता कौन कर रहा है। प्रियंका ने कहा, शासन कहां है? उन्होंने कहा कि प्रचार पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा और आप पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, दोनों राजनीति करने के लिए धर्म, भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं। वे विकास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने रैली में प्रधानमंत्री मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, जब मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाबियत के बारे में बोलते सुना, तो मुझे हंसी आ गयी। मैंने सोचा, वे कैसे पंजाबियत को समझेंगे? इसे समझने के लिए, इसे जीना होगा। पंजाबियत एक भावना है।’’ 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing