Priyanka Gandhi बोलीं, परिसीमन विधेयक पर संसद सत्र की विपक्ष को कोई जानकारी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की केंद्र सरकार की किसी योजना के बारे में विपक्षी दलों को जानकारी नहीं दी गई है। प्रियंका बुधवार से शुरू हुए अपने चार दिवसीय दौरे के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। संसद का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर चर्चा किए जाने की योजना संबंधी खबरों के बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, सरकार ने हममें से किसी को इसकी सूचना नहीं दी है।

इसलिए, यदि वे इसकी योजना बना रहे हैं तो मुझे नहीं पता। फिलहाल मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बारे में प्रियंका ने आरोप लगाया कि असहमति जताने वाले लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

उन्होंने कहा, जो भी कुछ कहना चाहता है या अपनी बात रखना चाहता है, उसे दबा दिया जाता है और बोलने से रोक दिया जाता है। हमने पिछले कुछ महीनों में लगातार ऐसा होते देखा है। उन्होंने आरोप लगाया, हम संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

हम इसलिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि हमारे देश में संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा करने वाली सभी संस्थाओं को भाजपा व्यवस्थित तरीके से कमजोर कर रही है।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja से पहले यमुना में मरी मछलियों पर सियासत, BJP और AAP आमने-सामने

Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayana ने आठ दिन में 1000 करोड़ रुपये कमाए

BJP और TMC समर्थक जजों के नाम बताएं, हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को लगाई जमकर फटकार

Culture Ministry कारीगरों और शिल्पकारों के हित में कॉरपोरेट जगत के साथ साझीदारी करेगी: विवेक अग्रवाल